📍 नई दिल्ली | डिजिटल डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे समय में होने जा रहा है जब लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो सका है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपने संबोधन में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर देश को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से संबोधन के विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।


🔴 विपक्ष पर साधा निशाना

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर सहयोग न करने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया और इसे महिलाओं के खिलाफ कदम बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से उनकी महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच उजागर होती है।


⚠️ 11 साल में पहली बार नहीं पास हुआ बिल

यह पहली बार है कि मोदी सरकार का कोई अहम बिल संसद से पास नहीं हो सका है। इसको लेकर सरकार और उसके सहयोगी दल विपक्ष पर लगातार हमलावर हैं।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर उन्हें भविष्य में राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ेगी।


📢 जनता तक मुद्दा पहुंचाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर विपक्ष का रुख जनता तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि लोगों को सही स्थिति का पता चल सके।